
श्री यशवन्त
चुनाव क्षेत्र: विधान सभा
पार्टी: भारतीय जनता पार्टी
पिता का नाम | स्व0 श्री राम नवल सिंह |
माता का नाम | श्रीमती कमला देवी |
जन्म की तारीख | 10 जून, 1958 |
लिंग | पुरुष |
धर्म | हिन्दू |
जाति | क्षत्रिय |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
जीवनसाथी का नाम | श्रीमती प्रियम्बदा सिंह |
बच्चे | लड़के: 1 ,लड़कियाँ: 0 |
शिक्षा |
बी0ई०(सिविल) मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कालेज, गोरखपुर
|
स्थाई पता | ग्राम-अल्देमऊ, पोस्ट-सरौदा, जिला-मऊ। |
अन्य विवरण | राजनैतिक जीवन में श्रद्धेय श्री चन्द्र शेखर जी प्रधान मंत्री,भारत सरकार के शिष्य रहे। उनके स्वर्गवास के उपरान्त श्री मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में कार्य कर रहे हैं। |
कार्यकाल अवधि | विवरण |
1976 - 1981 | - वर्ष 1976 में आपातकाल में डी0आई0आर0 के अन्तर्गत जनपद आजमगढ़ के कारागार में राजनैतिक बन्दी। - सदस्य, वर्ष 1980 में युवा जनता दल, कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश। - अध्यक्ष, वर्ष 1981 में छात्र जनता उत्तर प्रदेश। |
1987 | - सदस्य, वर्ष 1987 में जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद्। |
1989 | - वर्ष 1989 में जनता दल के टिकट पर विधान सभा क्षेत्र मुबारकपुर, आजमगढ़ से विधान सभा सदस्य निर्वाचित। |
1996 | - वर्ष 1996 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर मुबारकपुर, आजमगढ़ विधान सभा क्षेत्र से विधान सभा सदस्य निर्वाचित। - अध्यक्ष,माननीय मायावती जी के कार्यकाल में बीज प्रमाणीकरण। - माननीय कल्याण सिंह के मंत्रि-मण्डल में प्राविधिक शिक्षा राज्य मंत्री। - माननीय राम प्रकाश गुप्ता एवं माननीय राजनाथ सिंह के कार्यकाल में आबकारी राज्य मंत्री। |
07 जुलाई, 2004 - 06 जुलाई, 2010 | - दिनांक 7 जुलाई, 2004 को समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित। - आपका कार्यकाल 6 जुलाई, 2010 तक। |
07 जुलाई, 2010 - 06 जुलाई, 2016 | - दूसरी बार 7 जुलाई, 2010 को समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद् के सदस्य निर्वाचित। - आपका कार्यकाल 6 जुलाई, 2016 तक। |
07 जुलाई, 2016 - 06 जुलाई, 2022 | - तीसरी बार 7 जुलाई, 2016 को समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद् के सदस्य निर्वाचित। - आपका कार्यकाल 6 जुलाई,2022 तक। |
2005 - 2006 | - वर्ष 2005-2006 में विधान परिषद् की संसदीय अध्ययन समिति के सदस्य। - वर्ष 2005-2006 में उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति के सदस्य। |
2006 - 2007 | - वर्ष 2006-2007 में विधान परिषद् की याचिका समिति के सदस्य। - वर्ष 2006-2007 में विधान परिषद् की विधायी समाधिकार समिति के सदस्य। |
2007 - 2008 | - वर्ष 2007-2008 में विधान परिषद् की नियम पुनरीक्षण समिति के सभापति। - वर्ष 2007-2008 में उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की मंत्रियों को परामर्श देने वाली सामान्य प्रशासन स्थायी समिति के सदस्य। |
2008 - 2010 | - वर्ष 2008-2009 व 2009-2010 में विधान परिषद् की प्रश्न एवं सन्दर्भ समिति के सदस्य। - वर्ष 2008-2009 में विधान परिषद की विधान मण्डल सदस्यों के आवासीय परिवाद सम्बन्धी जांच समिति के सदस्य। |
2009 - 2010 | - वर्ष 2009-2010 में विधान परिषद् की विकास प्राधिकरणों, आवास विकास परिषद्, जिला पंचायतों एवं नगर निगमों में व्याप्त अनियमितताओं पर अंकुश लगाने/जांच किये जाने के संबंध में समिति के सदस्य। - वर्ष 2009-2010 में उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की मंत्रियों को परामर्श देने वाली सूचना स्थायी समिति के सदस्य। |
2010 - 2011 | - वर्ष 2010-2011 में विधान परिषद् की प्रश्न एवं संदर्भ समिति के सदस्य। - वर्ष 2010-2011 में विधान परिषद् की विनियमन समीक्षा समिति के सदस्य। - वर्ष 2010-2011 में उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की मंत्रियों को परामर्श देने वाली राजस्व स्थायी समिति के सदस्य। |
2011 - 2012 | - वर्ष 2011-2012 में विधान परिषद् की आश्वासन समिति के सदस्य। - वर्ष 2011-2012 में विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति के सदस्य। |
2012 - 2016 | - वर्ष 2012-13, 2013-14, 2014-15 एवं 2015-16 में विधान परिषद् की प्रश्न एवं संदर्भ समिति के सभापति। - वर्ष 2015-16 में उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की मंत्रियों को परामर्श देने वाली आबकारी स्थायी समिति के सदस्य। |
2016 - 2017 | - वर्ष 2016-17 में विधान परिषद् की प्रश्न एवं संदर्भ समिति के सभापति। - वर्ष 2016-17 में उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की मंत्रियों को परामर्श देने वाली आबकारी स्थायी समिति के सदस्य। |
2017 - 2018 | - वर्ष 2017-18 में विधान परिषद् की प्रश्न एवं संदर्भ समिति के सभापति। |
29 जुलाई, 2017 | - दिनांक 29 जुलाई, 2017 को विधान परिषद की सदस्यता से त्याग पत्र। |
एमएलसी के रूप में कार्यकाल | 3 |