श्री जयवीर सिंह ठाकुर

चुनाव क्षेत्र: विधानसभा
पार्टी: बहुजन समाज पार्टी

पिता का नाम स्वर्गीय श्री प्रताप सिंह
माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती भूरी देवी
जन्म की तारीख 01 नवंबर, 1964
लिंग पुरुष
धर्म हिन्दू
जाति ठाकुर
वैवाहिक स्थिति विवाहित
शिक्षा
एम० एस० सी०, बी० एड०, एल०-एल० बी०
विशेष रुचि
समाज सेवा एवं खेल|
स्थाई पता 4/67, किशोर नगर, आई० टी० आई० रोड, अलीगढ़|
कार्यकाल अवधि विवरण
06 मई, 2012 - 05 मई, 2018 - छात्र जीवन में छात्र नेता |
- दिनांक 6 मई, 2012 को बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य निर्वाचित |
- आपका कार्यकाल 5 मई, 2018 तक |
2012 - 2013 - वर्ष 2012-13 में विधान परिषद् की नियम पुनरीक्षण समिति के सदस्य।
- वर्ष 2012-13 में विधान परिषद् की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति के सदस्य |
2013 - 2015 - वर्ष 2013-14 एवं 2014-15 में विधान परिषद् की विधान मण्डल सदस्यों के आवासीय परिवाद संबंधी जांच समिति के सदस्य।
- वर्ष 2013-14 एवं 2014-15 में विधान परिषद् की विधायी समाधिकार समिति के सदस्य।
2013 - 2014 - वर्ष 2013-14 में विधान मण्डल की आवास संबंधी संयुक्त समिति के सदस्य।
2015 - 2016 - वर्ष 2015-16 में विधान परिषद् की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति के सदस्य।
- वर्ष 2015-16 में विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति के सदस्य।
2015 - 2017 - वर्ष 2015-16 एवं 2016-17 में मंत्रियों को परामर्श देने वाली यातायात स्थायी समिति के सदस्य।
- वर्ष 2015-16 में मंत्रियों को परामर्श देने वाली गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग स्थायी समिति के सदस्य।
- वर्ष 2015-16 में विधान मण्डल की आवास संयुक्त समिति के सदस्य।
2016 - 2018 - वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद् की नियम पुनरीक्षण समिति के सदस्य।
- वर्ष 2016-17 में मंत्रियों को परामर्श देने वाली चिकित्सा एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य स्थायी समिति के सदस्य।
- वर्ष 2016-17 में विधान परिषद् को विनियमन समीक्षा समिति के सदस्य।
- वर्ष 2017-18 में विधान परिषद् की प्रश्न एवं संदर्भ समिति के सदस्य।
29 जुलाई, 2017 - दिनांक 29 जुलाई, 2017 को विधान परिषद् की सदस्यता से त्याग-पत्र।
एमएलसी के रूप में कार्यकाल 1