श्रीमती आनंदीबेन पटेल

पार्टी: भारतीय जनता पार्टी

फ़ोन नंबर:
9087654321

पिता का नाम जेठाभाई पटेल
जन्म की तारीख 21 नवंबर, 1941
जन्म स्थान खरोद, विजापुर तालुका, जिला मेहसाणा।
लिंग महिला
धर्म हिन्दू
वैवाहिक स्थिति विवाहित
शादी की तारीख 01 जनवरी, 1962
जीवनसाथी का नाम मफतलाल पटेल
व्यवसाय
सेवानिवृत्त प्राचार्य (मोहिनाबा गर्ल्‍स हाई स्कूल, अहमदाबाद) एवं समाज-सेवा।
शिक्षा
एमएससी, एमएड (गोल्ड मेडलिस्ट)।
विशेष रुचि
अध्ययन, लेखन, यात्रा, जनसम्पर्क।
फ़ोन नंबर 9087654321
स्थाई पता खारोद गाँव, विजापुर तालुका, मेहसाणा जिला, गुजरात
विदेश यात्रा चौथी वर्ल्ड वूमेन्स कान्फ्रेंस बीजिंग (चीन) में भारत सरकार के दल में शामिल हुई।
वर्ष 1996 में भारतीय संसदीय दल के साथ बुलगारिया की यात्रा एवं फ्रांस, जर्मनी, हालैण्ड, इंग्लैण्‍ड, नीदरलैंड, अमेरिका, कनाडा एवं मेक्सिको आदि की शिक्षा अध्ययन यात्राएँ की हैं।
वर्ष 2002 में कॉमन वेल्थ पार्लियामेन्ट्री एसोसिएशन की गुजरात शाखा के दल के साथ नामीबिया - साउथ अफ्रीका में 48वीं कान्फ्रेंस में शामिल हुईं।
सितम्बर 2009 में आपने लंदन में 'विलेज इंडिया' प्रोग्राम में गुजरात का प्रतिनिधित्व किया।
मई 2015 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र भाई मोदी के साथ गुजरात के व्‍यापारिक प्रतिनिधि मंडल के साथ बतौर मुख्‍यमंत्री चीन का प्रवास किया।
अन्य विवरण प्रकाशित पुस्तक :
ए मने हमेशा याद रहेशे'(गुजराती संस्करण)।
प्रयास
प्रतिबिंब
कार्यकाल अवधि विवरण
01 मार्च, 1998 - 01 फरवरी, 2001 वर्ष 1998 मांडल विधानसभा क्षेत्र जिला अहमदाबाद से चुनकर विधायक बनी। वर्ष 1998 से 2002 शिक्षा (प्रारंभिक, माध्यमिक, वयस्क) एवं महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रही।
01 मार्च, 2002 - 01 फरवरी, 2012 पाटन विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2002 से दूसरी बार विधायक बनी और गुजरात शिक्षा मंत्री लगातार चुनाव जीत नही पाते थे ऐसी मान्‍यताओं को गलत साबित किया। वर्ष 2002 से 2007 तक शिक्षा (प्रारंभिक, माध्यमिक, वयस्क), उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, खेल, युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधि मंत्री के पद पर रहीं।
01 जनवरी, 2007 - 01 जनवरी, 2012 वर्ष 2007 में पाटन विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक बनी। वर्ष 2007 से 2012 तक राजस्व, आपदा प्रबंधन, सड़क एवं भवन, राजधानी परियोजना, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रही।
01 जनवरी, 2012 - 01 जनवरी, 2014 वर्ष 2012 में अहमदाबाद शहर के घाटलोडिया विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार लगातार विधायक बनी तथा राज्‍य में सबसे अधिक वोटों से जीती। वर्ष 2012 से 2014 तक राजस्व, सूखा राहत, भूमि सुधार, पुनर्वास, पुनर्निर्माण, सड़क एवं भवन, राजधानी परियोजना, शहरी विकास और शहरी आवास मंत्री रही।
22 मई, 2014 - 07 अगस्त, 2016 22 मई, 2014 से 7 अगस्त, 2016 तक गुजरात राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री रही।
23 जनवरी, 2018 - 29 जुलाई, 2019 23 जनवरी, 2018 से 29 जुलाई, 2019 तक मध्य प्रदेश की राज्यपाल रहीं।